Wednesday, October 7, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, October 7, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

जामुड़िया में महिला मोर्चा की अध्यक्ष का नाम हटाए जाने से भाजपा में अंदरूनी कलह उजागर, आसनसोल जिला कार्यालय में प्रदर्शन

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* आसनसोल संगठनात्मक जिले के जामुड़िया मंडल-1 की महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वर्ण बाउरी का नाम सूची से हटाए जाने को लेकर भाजपा के अंदर का असंतोष और गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। इसके विरोध में सोमवार को आसनसोल स्थित भाजपा के जिला कार्यालय के सामने पार्टी के एक वर्ग के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों में शामिल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जामुड़िया मंडल-1 की महिला मोर्चा अध्यक्ष के पद पर कार्यरत स्वर्ण बाउरी का नाम आखिर क्यों हटाया गया। इसे लेकर उनमें काफी नाराजगी है। उनका यह भी आरोप है कि मंडल अध्यक्ष की साजिश के कारण स्वर्ण बाउरी का नाम सूची से हटाया गया है।

इसी आरोप को लेकर सोमवार को आसनसोल स्थित भाजपा जिला कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। बाद में उन्होंने भाजपा के जिला नेतृत्व के समक्ष अपनी शिकायत रखी।प्रदर्शनकारियों का दावा है कि जिला नेतृत्व की ओर से बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है।इस संबंध में स्वर्ण बाउरी ने कहा, “मंडल अध्यक्ष पिनाकी राय और तापस राय ने साजिश करके मेरा नाम हटाया है। 15 अगस्त को जारी हुई सूची में मेरा नाम था।

इन दोनों ने साजिश के तहत मेरा नाम हटाकर ऐसे व्यक्ति का नाम शामिल कर दिया, जिसने कभी पार्टी के लिए काम नहीं किया। मेरा नाम क्यों हटाया गया, इसकी जानकारी मुझे नहीं दी गई। इसलिए आज जिला कार्यालय में आकर इसकी शिकायत करने और कारण जानने आई हूं।”स्वर्ण बाउरी के पति और जामुड़िया के भाजपा नेता सुशांत बाउरी ने भी यही आरोप लगाया।

उन्होंने भी दोनों नेताओं के खिलाफ कई आरोप लगाए।दूसरी ओर, भाजपा के जिला महासचिव अपूर्व हाजरा ने कहा, “आज मुझे पूरी घटना के बारे में बताया गया है। मैंने सब कुछ सुना है। मैं जिला अध्यक्ष और महिला मोर्चा की अध्यक्ष से इस बारे में बात करूंगा। जो समस्या हुई है, उसका समाधान हो जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “पार्टी सत्ता में आई है, अब नाराजगी और विरोध-प्रदर्शन होंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *