Wednesday, October 7, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, October 7, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

चलती बाइक में लगी आग, मचा हड़कंप

*बंगाल मिरर, चरण मुखर्जी, रानीगंज:* चलती बाइक में अचानक आग लगने की घटना से सियारसोल के राजबाड़ी मोड़ पर हड़कंप मच गया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे 14 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के रानीगंज शहर स्थित सियारसोल राजबाड़ी मोड़ पर एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।आग लगते ही स्थानीय दुकानदारों ने अपने पास मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) का इस्तेमाल कर कुछ ही क्षणों में आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं, इलाके के कई अन्य व्यवसायी कोई पानी तो कोई धूल डालकर आग बुझाने में जुट गए। बाद में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बाइक का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका था।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे अंडाल के बहुला निवासी धर्मेंद्र हरिजन अपनी पत्नी की स्वास्थ्य जांच कराने के लिए राजबाड़ी मोड़ आए थे। वहां पहुंचते ही उन्होंने अपनी बाइक से अचानक धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते बाइक के चारों ओर आग फैल गई।धर्मेंद्र हरिजन के अनुसार, उन्होंने बाइक की बिजली आपूर्ति काटकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

कुछ ही पलों में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है और घटना के समय आसपास कई वाहन मौजूद थे। आग तेजी से फैलती तो अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते थे। हालांकि, स्थानीय लोगों और व्यवसायियों द्वारा तत्काल कदम उठाए जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास कई दुकानें भी हैं। यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *