पश्चिम बर्धमान में “अन्नपूर्णा दिवस” मनाने का आयोजन
*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* पश्चिम बंगाल सरकार की सामाजिक सुरक्षा पहल के तहत गुरुवार को पूरे राज्य में अन्नपूर्णा दिवस मनाया गया। जिले में भी जिला, सब-डिविजन और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अन्नपूर्णा दिवस के अवसर पर आसनसोल के रवींद्र भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी एस. पोन्नाबलम, आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा, आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय के अलावा प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि यह पश्चिम बंगाल सरकार की महिलाओं की सहायता के लिए एक बड़ी सामाजिक योजना है। सरकार ने घोषणा की है कि हर वर्ष 17 सितंबर को अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन से इसकी शुरुआत हुई है।उन्होंने आगे कहा कि समीक्षा में पता चला है कि कई लोगों के नाम अभी तक अन्नपूर्णा भंडार में शामिल नहीं हुए हैं और उनके आवेदन में ‘अंडर प्रोसेस’ दिख रहा है।








ऐसे लोगों को ग्रिवांस सेल में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। वे शिकायत दर्ज कर रहे हैं। इस संबंध में प्रशासन लगातार संपर्क बनाए हुए है।इस विषय में महिलाओं ने कहा कि उन्हें अन्नपूर्णा योजना का पैसा मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। हालांकि, कुछ महिलाओं ने यह भी कहा कि उन्हें नियमित रूप से पैसे नहीं मिल रहे हैं।



