Asansol स्वच्छता संबंधी समस्याओं के लिए नगर निगम ने जारी की बोरोवार सैनिटरी इंस्पेक्टरों की सूची
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल नगर निगम (AMC) की ओर से आम लोगों की सुविधा के लिए बोरोवार सैनिटरी इंस्पेक्टरों की सूची जारी की गई है। नगर निगम आयुक्त दिलीप मिश्रा ने इस सूची को आम जनता की जानकारी के लिए जारी करते हुए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।









नगर निगम की ओर से बताया गया है कि सफाई, कचरा या अन्य स्वच्छता से संबंधित किसी भी समस्या के लिए लोग अपने संबंधित बोरो के सैनिटरी इंस्पेक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर स्वच्छता संबंधी शिकायतों के समाधान में मदद मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि अपने क्षेत्र में स्वच्छता से जुड़ी समस्या होने पर संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बोरोवार सैनिटरी इंस्पेक्टरों की सूची को आम जनता की जानकारी और सुविधा के लिए जारी किया गया है।






