ASANSOL

SAIL ISP में गहमागहमी के बीच शुरू हुआ मतदान

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : सेल आईएसपी, बर्नपुर के इतिहास में 24 सितंबर 2026 का दिन एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में दर्ज होने जा रहा है। पहली बार प्लांट में “वन प्लांट–वन ट्रेड यूनियन” के तहत मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन के लिए गुप्त मतदान हो रहा है। चुनाव कार्यक्रम पर प्रबंधन, श्रम विभाग और चुनाव में भाग लेने वाली यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी थी। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। कई सुरक्षा के बीच प्लांट के अंदर ही विभिन्न विभागों में वोट डाले जा रहे हैं कर्मियों में मतदान को लेकर खाता उत्साह देखा जा रहा है। सात विभागों में सात बूथ बनाए गए हैं जहां लगभग साढ़े 3हजार मतदाता है

इस चुनाव में सात ट्रेड यूनियनें भाग ले रही हैं— *CITU, INTUC, BMS, AIUTUC, IMU, HMS और AITUC* । उपलब्ध पोलिंग-स्टेशन सूची के अनुसार प्लांट के विभिन्न विभागों के लिए सात मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सूची में कुल 3,514 मतदाताओं का प्रत्येक बूथ का विवरण दिया गया है। पिछले कई दिनों से प्लांट के विभिन्न विभागों तथा टाउनशिप में सभी यूनियनों द्वारा व्यापक प्रचार अभियान चलाया गया। चुनाव को लेकर कर्मचारियों के बीच भी काफी चर्चा और उत्सुकता देखने को मिली है। .

*कर्मचारी नेतृत्व बाद मुद्दा*

बहुत से यूनियन में रिटायर्ड नेतृत्व का यूनियन के उच्च पदों पर कब्जा होना मुख्य मुद्दा बना हुआ है जिसे बीएमएस प्रमुखता से उठा रही है ।वहीं INTUC सहित अन्य यूनियनें भी अपने-अपने मुद्दों, घोषणापत्र और कर्मचारियों के बीच किए गए कार्यों को लेकर चुनाव मैदान में हैं। इसलिए इस चुनाव में सभी सात संगठनों की भूमिका और कर्मचारियों के बीच उनके समर्थन पर नजर बनी हुई है।

*कानूनी प्रक्रिया के बाद चुनाव का रास्ता साफ*

इस चुनाव को लेकर लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया भी चली। 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में चुनाव रोकने से संबंधित याचिका पर सुनवाई हुई। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार याचिका खारिज होने के बाद 24 सितंबर को निर्धारित चुनाव प्रक्रिया जारी रहने का रास्ता साफ हुआ। अब सारी निगाहें ISP के कर्मचारियों के मतदान पर हैं। मतदान समाप्त होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतगणना शुरू होगी और आधिकारिक परिणाम घोषित किया जाएगा

कर्मचारियों के मताधिकार का प्रयोग*

सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कर्मचारी अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करेंगे। सातों बूथों की विभागवार सूची जारी की जा चुकी है, इसलिए कर्मचारियों से अपील है कि मतदान से पहले अपने संबंधित बूथ की जानकारी अवश्य देख लें। 24 सितंबर सिर्फ एक चुनाव की तारीख नहीं, बल्कि ISP के ट्रेड यूनियन इतिहास में पहली बार कर्मचारियों द्वारा गुप्त मतदान के माध्यम से अपने ट्रेड यूनियन प्रतिनिधित्व का फैसला करने का दिन है।

अब प्रचार समाप्त हो चुका है—फैसला कर्मचारियों के मत से होगा।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *