ASANSOL

आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 43 में सड़क मरम्मत कार्य की विधायक ने की शुरुआत

*बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:* बेहतर सड़क, सुरक्षित आवागमन और नागरिक सेवाओं के स्तर में सुधार के उद्देश्य से आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 43 के गोधूलि मोड़ स्थित समीरन राय रोड पर कंक्रीट सड़क की मरम्मत की योजना बनाई गई है। शुक्रवार को इस अवसर पर आयोजित शिलान्यास समारोह में आसनसोल उत्तर के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय ने नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की।उन्होंने कहा कि करीब 2 लाख 60 हजार रुपये की लागत से सड़क की मरम्मत की पहल इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आसनसोल के प्रत्येक नागरिक के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जनहित में विभिन्न विकासात्मक पहल करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में भी यह प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *