आज से बार में फिर छलकेंगे जाम
बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता, आसनसोल : आज से छलकेंगे जाम।











लॉकडाउन के कारण बीते पांच महीने से भी अधिक समय से बंद पड़े बार(BAR) में आज से छलकेंगे जाम। राज्य सरकार ने शर्तों के साथ अनलॉक 4 (UNLOCK4) में बार को खोलने की अनुमति दे दी है।


गौरतलब है कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन से ही बार बंद थे। 23 मार्च को खुले थे।
उसके बाद 24 मार्च को लॉक़डाउन होने के साथ ही बार बंद हो गये थे।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर धीरे-धीरे अनलॉक किया जा रहा है।
अनलॉक 4 में विभिन्न राहतों के साथ अब बार को खोलने की अनुमति भी मिल गयी है।
हालांकि इसके लिए कुछ शर्तों का पालन बार मालिकों को करना होगा।
रेस्टोरेंट के समय के साथ ही बार का समय निर्धारित रहेगा। इस दौरान बार में सोशल डिस्टेंस के साथ सैनिटाइजर की व्यवस्था रखनी होगी।
सभी कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य संबंधित दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। जहां रेस्टोरेंट के साथ बार है, वहां अधिकतम 50 फीसदी ग्राहकों की अनुमति मिलेगी। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के उपायों का पालन करना भी जरूरी होगा।
डांस फ्लोर नहीं चलेगा
जहां डांस बार है, वहां डांस फ्लोर चालू करने की अनुमति फिलहाल नहीं मिलेगी। इसके साथ ही रेस्टोरेंट में खानपान के गुणवतत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा। हालांकि कंटेनमेंट जोन में बार बंद ही रहेंगे।
क्लबों, कैंटीन को जिला एक्सपाइज अधिकारी से लेनी होगी अनुमति
बार के साथ ही अन्य लाइसेंसी स्थानों पर सेवा शुरू होगी। क्लब, कैंटीन, रेलवे के रिफ्रेशमेंट रूम, डाक बंगला, डाइनिंग कार आदि स्थानों में भी सेवा शरू होगी।
यहां स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के पालन पर ध्यान रखना होगा।
लेकिन इसके लिए जिला स्तर पर लिखित आवेदन कर एक्साइज अधिकारी से अनुमति लेनी होगी।



