Saturday, July 18, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Saturday, July 18, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLASANSOL-BURNPURLatestNewsPoliticsWest Bengal

भाजपाइयों ने घेरा सीपी कार्यालय

भाजयुमो प्रदेश सचिव की गिरफ्तारी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल

सी पी कार्यालय के समक्ष धरना देते भाजपा कार्यकर्ता
photo Rahul tiwari

बंगाल मिरर, राहुल तिवारी, आसनसोल : भाजयुमो प्रदेश सचिव की गिरफ्तारी के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया है। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार की सुबह ही सीपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन शुरू कर दिया सीपी कार्यालय के मुख्य गेट के सामने ही दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद सौमित्र खां का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस गंदी राजनीति कर रही है। पुलिस को इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस पर तृणमूल कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही है। साजिश के तहत भाजयुमो प्रदेश सचिव को झूठे मामले में फंसाकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे अविलंब रिहा किया जाना चाहिए। इसके खिलाफ वह लोग आगामी सोमवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में पथावरोध कर विरोध जतायेंगे।

इस दौरान भाजपा नेत्री सुधा देवी प्रशांत चक्रवर्ती संतोष सिंह आदि मौजूद थे।

गौरतलब है कि नगर निगम मुख्यालय की तस्वीर को वायरल करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात बर्नपुर से बप्पा चटर्जी को गिरफ्तार किया था।

https://bengalmirrorthinkpositive.com/2020/09/भाजयुमो-प्रदेश-सचिव-बाप्/
Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *