ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

रानीगंज के पंजाबी मोड़ और रानीसायर इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं से मची अफरा-तफरी

*बंगाल मिरर, चरण मुखर्जी, रानीगंज:* रात करीब 12:45 बजे रानीगंज के पंजाबी मोड़ और रानीसायर इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक अफरा-तफरी मच गई।पहली घटना रानीसायर मोड़ पर हुई, जहां एक चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन में सवार तीन लोग कोलकाता से धनबाद जा रहे थे। आग लगने का पता चलते ही तीनों तुरंत गाड़ी से बाहर निकल आए।घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज के पंजाबी फाड़ी के आईसी निजामुल हुदा ने दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में तीनों यात्री सुरक्षित रहे, हालांकि चार पहिया वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया।इसके कुछ ही देर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चुनाभाटी इलाके में एक और दुर्घटना हुई।

हल्दिया से हिमाचल प्रदेश जा रहा तेल से संबंधित केमिकल से भरा एक टैंकर सड़क पर पलट गया। टैंकर एक ट्रेलर के जरिए ले जाया जा रहा था। दुर्घटना के कारण सड़क के एक हिस्से में केमिकल फैल गया, जिससे वहां से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।टैंकर को हटाने के लिए दो विशाल क्रेन की मदद से युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया।

सड़क पर तैलीय केमिकल फैल जाने के कारण स्थिति खतरनाक हो गई है।फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल को घेरकर इलाके को सुरक्षित करने की पहल की है। सड़क पर फैले केमिकल के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। टैंकर को हटाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *