पूछता है रेलपार कटमनी का कौन सरदार
बंगाल मिरर,आसनसोल: रेलपार अंचल में अवैध कारोबार किसके शह पर चल रहा है? इन अवैध कारोबार से कटमनी लेने का सरदार कौन है ? कुछ ऐसे इस सवाल उभर कर आए उर्दू कॉलेज अभियान के दौरान। इस मौके पर तृणमूल जिला अल्पसंख्यक सेल के चेयरमैन गुलाम सरवर ने कहा कि











जो व्यक्ति कहता है कि रेलपार में अवैध कारोबार चलता है, उसी के साथ कुछ लोग तस्वीर खिंचवाने में शान समझते हैं। ऐसे लोग ही चाहते हैं कि रेलपार तालीम से वंचित रहे। वह शुक्रवार की रात रेलपार इलाके में उर्दू कॉलेज के लिए चलाए जा रहे। हस्ताक्षर अभियान को संबोधित कर रहे थे ।



इसमें सनफ्लावर सोसाइटी के सदस्यों के सक्रिय भूमिका रही। मौके पर पार्षद नसीम अंसारी, वसीम उल हक ने भी उर्दू कॉलेज की मांग को लेकर जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की। इस मौके पर सनफ्लावर सोसाइटी के मोहम्मद अनवर, मोहम्मद पिंटू, मोहम्मद शमीम आदि मौजूद थे।
