COAL INDIA BONUS 2026 : ₹1,10,250 PLR बोनस तय
बंगाल मिरर, आसनसोल: ( , कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए दुर्गापूजा से पहले बड़ी खुशखबरी है। शनिवार को हुई एपेक्स जेसीसी बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹1,10,250 का PLR (Performance Linked Reward) देने पर सहमति बनी है। बोनस का भुगतान 15 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।









पिछले वर्ष 2025 में कर्मचारियों को ₹1,03,000 PLR मिला था। यानी इस बार बोनस में ₹7,250 की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्षों में भी PLR में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। 2025 में करीब 2.1 लाख कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को ₹1,03,000 PLR मिला था।




पिछले 5 वर्षों का PLR बोनस:
2026: ₹1,10,250
2025: ₹1,03,000
2024: ₹93,750
2023: ₹85,000
2022: ₹76,500

