बराकर स्टेशन रोड में कालीपूजा के लिए खूटी पूजा
बंगाल मिरर, संजीव यादव, बराकर l बराकर अस्पताल रोड स्थित युगमा संघ द्वारा काली पूजा को लेकर बुधवार को मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के माध्यम से खूंटी पूजा करवाया गया । आज से पंडाल का भी कार्य आंरभ कर दिया गया ।
इस अवसर पर युगमा संघ के सचिव शिव कुमार अग्रवाल, बालमुकुंद अग्रवाल, सपन खमड़ोई के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे ।














बराकर अस्पताल रोड स्थित युगमा संघ द्वारा आयोजित श्री श्री काली पूजा की आज खुटी पूजा किया गया। इस अवसर पर पूजा कमिटी के सदस्यों ने ब्राह्मणों के द्वारा पूजा अर्चना करवाया । इस अवसर सचिव शिव कुमार अग्रवाल ,बालमुकुंद अग्रवाल, शंकर अग्रवाल,सपन खांडूई काली दाश बनर्जी ,मदन महंती,दिनाथ दास,
सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर कमिटी के सचिव शिव कुमार अग्रवाल ने बताया की इस साल युगमा संघ काली पूजा को 50 साल हो रहा था हमलोगों ने इस साल कई तरह के कार्यक्रम करने का सोचा था इस साल भव्य पंडाल ,लाइट लगा कर पूजा सेलिब्रेट किया जाता पर कोरोना महामारी को लेकर और काली पूजा पर सरकार और कलकत्ता उच्च न्यायलय का निर्देश के चलते हमलोगों ने पूरा पूजा को ही छोटा कर दिया सरकार के निर्देश का पूरी तरह से पालन किया जायेग। हर साल से पूजा का बजट कम किया गया है इस बार बड़े पंडाल ना बनाकर छोटा बनाया जारहा है मूर्ति का साइज भी छोटा किया जाएगा। इस के चलते पूजा कमिटी में काफी निरशा छाई है ।

