आज फिर टीएमसी को झटका देगी भाजपा !
बंगाल मिरर, आसनसोल : आज फिर टीएमसी को झटका देगी भाजपा ! जितेन्द्र तिवारी के भाजपा में शामिल होने के बाद से जिले से तृणमूल के और भी नेताओं के भाजपा में शामिल होने की संभावना है। बुधवार को ही कोलकाता में तृणमूल के कई पूर्व पार्षद भाजपा में शामिल होनेवाले है। वार्ड 18 के पूर्व पार्षद अमित तुलस्यान उर्फ सोनू समेत और भी कई पूर्व पार्षद भाजपा में शामिल होंगे। इसमें आसनसोल उत्तर विधानसभा और कुल्टी अंचल के एक पूर्व पार्षद शामिल है।











Read ALSO विधायक कार्यालय पर कब्जा कर टीएमसी ने किया शुद्धिकरण
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शीघ्र ही आसनसोल में भाजपा द्वारा सभा का आयोजन किया जायेगा। जहां कई और पूर्व पार्षद तथा टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे। वहीं चर्चा है कि जिले में टीएमसी के और भी कई बड़े स्तर के नेताओं से भाजपा संपर्क में है। टीएमसी को झटका देने के लिए भाजपा तैयारी में जुटी है।
वहीं टीएमसी प्रदेश सचिव वी. शिवदासन दासू ने मंगलवार की शाम ही प्रेस कांफ्रेंस में जितेन्द्र तिवारी समेत अन्य पर निशाना साधा था। वहीं अन्य दलों से टीएमसी में आये पूर्व पार्षदों के भाजपा में जाने पर कहा था कि उनके जाने से टीएमसी को कोई क्षति नहीं होगी। टीएमसी का कोई भी सक्रिय नेता या कार्यकर्ता भाजपा में नहीं जा रहा है। जिन्हें सत्ता और पद का लोभ है, वही भाजपा में जा रहे है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के बहुत सारे पुराने सक्रिय कार्यकर्ता उनके संपर्क में हैं।




