ASANSOLDURGAPUR

दुर्गापुर में सिंचाई विभाग के कार्यालय से राजस्व अधिकारी का फंदे से लटका शव बरामद, सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

*बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्याय: कार्यालय के अंदर सिंचाई विभाग के एक राजस्व अधिकारी का फंदे से लटका शव बरामद होने से दुर्गापुर में सनसनी फैल गई। मृत अधिकारी का नाम आलोक दास (50) बताया गया है। वह दुर्गापुर डिवीजन के सिंचाई विभाग में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को उनके कार्यालय के कमरे के अंदर से कोकओवेन थाने की पुलिस ने फंदे से लटका शव बरामद किया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार्यालय के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण संदेह हुआ। सूचना मिलने के बाद कोकओवेन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई।

वहां से आलोक दास का गले में रस्सी लगा फंदे से लटका शव बरामद किया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, आलोक दास का घर नदिया जिले के कल्याणी में था। नौकरी के सिलसिले में वह दुर्गापुर में रहते थे। सरकारी अधिकारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच के लिए कोकओवेन थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *