ममता के सीएम बनने पर बस्तीन बाजार में बांटे लड्डू
बंगाल मिरर, आसनसोल: ममता बनर्जी ने आज मुख्यमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ ली इस खुशी पर तृणमूल कर्मियों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला। आसनसोल बस्तीन बाजार तृणमूल कांग्रेस कमेटी की ओर से पूरे बस्तीन बाजार और आसपास के दुकानदारों एवं घरों में एक सौ किलोग्राम लड्डू बांटी गई तथा बस्तीन बाजार मोड़ पर आतिशबाजी की गई। इस दौरान पूतुल भाई, मनोज रजक, सैयद राशिद, मुकेश झा, असलम, साजिद अंसारी, मोहम्मद चांद, मन्नू, मोनू, और सैकड़ों तृणमूल समर्थक उपस्थित थे।















