यास प्रभावितों के लिए हेल्प आसनसोल ने भेजा राहत सामग्री
बंगाल मिरर, आसनसोल: सामाजिक संस्था हेल्प आसनसोल ग्रुप ने यास प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितो को राहत सामग्री भेजी गई। राज्य के विधि, कानून व पिडब्लूडी मंत्री मलय घटक ने हरी झंडी दिखाकर भगत सिंह मोड़ से रवाना किया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष सौम्य देब, सचिव अपराजिता सेन, पुलक चक्रवर्ती, सुभोदिप सिन्हा, राजीव मजुमदार, तापसी देब, समपा घोष, दुर्बा मित्रा, प्रकास सिन्हा, अनुपम रॉय, देबराज करमाकर, शंतिब्रता रॉय मौजूद रहे।














मंत्री मलय घटक ने कहा की मुख्यमंत्री ने सभी सामाजिक संगठनों से अपील किया था की यास प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की सहायता के लिए सभी को मदद करनी होगी इसी क्रम में सामाजिक संस्था हेल्प आसनसोल ग्रुप द्वारा किया गया पहल सराहनीय है। संस्था के अध्यक्ष सौम्य देब ने बताया की नार्थ 24 परगना के गोसाबा और सागर ब्लॉक में 400-400 पैकेट राहत सामग्री वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया की राहत सामग्री में खाद्य सामग्री, पेयजल, शिशु आहार, तिरपाल, सेनेटरी नैपकिन जैसे कई रोज इस्तेमाल होने वाली चीजें वितरण किया जायेगा। दूसरी और बुधा पेट्रोल समीप से भी पूर्व मेदिनीपुर में यास प्रभावितों के लिय मंत्री मलय घटक ने राहत सामग्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

