LatestWest Bengal

Breaking : Lockdown बंगाल में 1 जुलाई से मिली राहत, चलेंगे वाहन, बाजारों -Malls का समय भी बढ़ा

बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता :  राज्य में कोरोना के संक्रमण घटने के बाद आंशिक लॉकडाउन की पाबंदियों में थोड़ी ढील दी गई है. राज्य सरकार ने 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ बस चलाने की अनुमति दी। सभी सार्वजनिक और निजी बसों को सड़क पर चलने की अनुमति दी गई। हालांकि, लोकल ट्रेन और मेट्रो सेवाएं 15 जुलाई तक बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार दोपहर नवान्न में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।

(Cyclone Yaas In West Bengal)


राज्य सरकार ने व्यापारिक संगठनों को ध्यान में रखते हुए सब्जी और मछली मंडियों को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी है. अन्य स्टोर सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। सैलून और पार्लर को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक7 घंटे खुला रखा जा सकता है. हालांकि 50 फीसदी ग्राहकों को वहां प्रवेश की इजाजत है. व्यायामशालाओं को भी 50 प्रतिशत ग्राहकों के साथ खोलने की अनुमति है.


राज्य ने सरकारी और निजी कंपनियों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कार्यालय चलाने की अनुमति दी है। कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रखे जा सकते हैं। हालांकि, उस स्थिति में, कंपनी को श्रमिकों के परिवहन की व्यवस्था करनी होगी। अगला कदम परिस्थिति को समझकर लिया जायेगा।

Leave a Reply