Friday, September 4, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, September 4, 2026
Latest:
Bengal Mirror
PANDESWAR-ANDAL

जितेंद्र तिवारी के पांडवेश्वर पहुंचने पर हंगामा, हमले का आरोप, धक्का-मुक्की, तनाव

बंगाल मिरर, पांडवेश्वर । पांडवेश्वर के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी बुधवार को पांडवेश्वर में भाजपा नेत्री सोनाली गिरी से मिलने गए थे। सोनाली गिरी की ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस पर उन पर हमला करने का आरोप लगा है इसे स्थिति तनावपूर्ण हो गई वहीं तृणमूल का आरोप है कि पांडेश्वर को शांत करने की साजिश की जा रही है

 जब जितेंद्र तिवारी उनके घर पर बैठे तो तृणमूल कांग्रेस नेता निताई मंडल के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता सोनाली गिरी के घर के सामने गली गलौज करना शुरू किया। शोर शराबा सुनकर जब जितेंद्र तिवारी निकले तो उनके सामने उन्हें गली दिया गया। विरोध करने पर उनके साथ धक्का मुक्की किया गया।

 उनके सुरक्षा कर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की किया गया। सूचना पाकर मौके पर व्यापक संख्या में पुलिस बल पहुंची। मामले को शांत किया गया। इस संबंध में जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पांडवेश्वर में जाने के पहले पुलिस को सूचना दी गई थी। सोनाली गिरी के घर जाने के बाद तृणमूल समर्थकों ने निताई मंडल के नेतृत्व में हंगामा किया। उनके साथ धक्का मुक्की किया। एक मीडिया कर्मी को भी पीटा गया। सोनाली गिरी के घर में तोड़ फोड़ किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत होती है।

 चुनाव में जीतकर मनुष्य के लिए काम करना चाहिए। उनसे डरने की क्या बात है। उन्हें रोकने की क्या जरूरत है। उन्हें जितना रोका जाएगा। वह उतना ही पांडवेश्वर आएंगे। घटना की शिकायत थाना में की जाएगी। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कानून का रास्ता अपनाया जाएगा। वहीं तृणमूल कांग्रेस कहना है कि पांडेश्वर को अशांत करने की साजिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *