रेलपार में जुआ अड्डा पर छापा, चार गिरफ्तार
बंगाल मिरर, एस सिंह ( क्राइम रिपोर्टर), आसनसोल : आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत रेलपार इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलपार के हाजी नगर इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को विरोध का भी सामना करना पड़ा। इसके बावजूद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को आसनसोल कोर्ट में चालान किया जायेगा। पुलिस आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि लोगों से काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन की जा रही है। पुलिस स्टिकर लगे
Read More