अभिजीत घटक के INTTUC जिलाध्यक्ष बनने पर जश्न का दौर
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के टीएमसी नेता सह नगरनिगम बोर्ड सदस्य अभिजीत घटक के INTTUC जिलाध्यक्ष बनने पर जश्न का दौर शुरू हो गया। उन्हें बधाई देनेवालों की कतार लग गई। शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ता और समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। चेलीडांगा में अबीर-गुलाल लगाया तथा जुलूस निकाला गया। स्व. देवाशीष घटक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। युवा टीएमसी जिला महासचिव प्रमोद सिंह एवं जिला सचिव पिन्टू गुप्ता के नेतृत्व में उन्हें सम्मानित कर मिठाई खिलाया गया। हिन्दी प्रकोष्ठ जिला सचिव मुकेश झा, सैय्यद राशिद समेत अन्य ने सम्मानित किया। पिन्टू कर्मकार, टीएमसीपी के अभिनव मुखर्जी, शिलादित्य राय, आइएनटीटीयूसी के तारकेश्वर सिंह, राजू माजी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें सम्मानित कर बधाई दी।
Read More