ASANSOL

Breaking : Asansol सड़क हादसे में किशोर की मौत, हंगामा, पुलिस कैंप व वाहनों में तोड़फोड़

बंगाल मिरर, आसनसोल ः Asansol सड़क हादसे को केन्द्र कर हंगामा, तोड़फोड़, तनाव। आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत कालीपहाड़ी मोड़ के निकट नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे को केन्द्र कर भारी हंगामा हुआ। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान आक्रोशित लोगों पर पथराव और तोड़फोड़ का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक बाइक पर एक परिवार जा रहा था। ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें से 13 वर्षीय त्रिशान बाद्यकर की मौत हो गई। वहीं प्रबीर बाद्यकर, शांति बाद्यकर और विराट बाद्यकर(4) अस्पताल में भर्ती है। वह लोग आसनसोल से दुर्गापुर आ रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गये।

वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोग हंगामा करने लगे। हाइवे पर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। इस दौरान पुलिस कैंप में हमला कर तोड़फोड़ तथा वाहनों में तोड़फोड़ किया गया।

कानून मंत्री नहीं गये दिल्ली, समर्थकों ने कहा मंत्री ने दिया साहस का परिचय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *