ASANSOL

Asansol Waterlogging: भारी बारिश से बढ़ा खतरा

बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से भारी बारिश का खतरा, पश्चिम बर्धमान में ऑरेंज तो बांकुड़ा में रेड अलर्ट

बंगाल मिरर, आसनसोल: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। पश्चिम बर्धमान जिले में ऑरेंज अलर्ट, जबकि पड़ोसी बांकुड़ा जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 18 अगस्त की सुबह तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। सोमवार सुबह से रुक-रुककर बारिश होने के बाद दोपहर में फिर बारिश शुरू हुई और शाम होते-होते बारिश ने जोर पकड़ लिया। लगातार हो रही बारिश के कारण आसनसोल शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनने लगी है।लगातार बारिश को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रातभर इसी तरह बारिश जारी रही, तो शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो सकते हैं।प्रशासन की ओर से भी जलजमाव वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। नालियों और जल निकासी व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया है। वहीं, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *