Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
KULTI-BARAKAR

कुल्टी युथ जर्नलिस्टस फोरम द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह

बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी- वार्ड 68 के हाटतल्ला स्थित गांधी पुस्तकालय में कुल्टी युथ जर्नलिस्टस फोरम द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह सह दुर्घटना बीमा प्रमाणपत्र बितरण समारोह का आयोजन 10 अक्टूबर रविवार को किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे एडीडीए के उपाध्यक्ष उज्ज्वल चटर्जी ,मुख्य वक्ता समाजसेवी डॉ एमडी यादव उपस्थित थे साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कुल्टी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मधुर कांत शर्मा ने किया ।कार्यक्रम की सुरूआत सहीद भगत सिंह के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया ।


कार्यक्रम मे सभी अतिथियों ने 10 युवा पत्रकारो को दुर्घटना बीमा प्रमाणपत्र एवं डायरी ,कलाम भेट किया गया ।स्वागत भाषण बराकर मारवाड़ी पंचायती ठाकुबाड़ी के महासचिव नरेन्द्र लोहिया उर्फ टुन्नी ने दिया ।बराकर चेम्बर ऑफ कामर्ष के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने श्री शर्मा , शेखर राजनिवाल ने श्री चटर्जी एवं चरणजीत सिंह ने डॉ यादव को शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।एडीडीए उपाध्यक्ष श्री चटर्जी ने कहा कि बिषम परिस्थिति मे पत्रकार खबरों एवं घटनाओं की रिपोर्टिंग अपने जान जोखिम मे डालकर करते है ।रोजाना सड़क पर दुपहिया वाहन पर चलने वाले पत्रकार के साथ कोई अप्रिय घटना हो जाने पर यह बीमा पत्र उनके परिजनों को सुरक्षा प्रदान करेगा ।समाज के लिए तत्पर रहने वाले पत्रकारो के लिये फोरम ने सोचा इसकी जितनी प्रसंसा की जाय कम है ।

Sri AVIJIT GHATAK, PRESIDENT, INTTTUC, Paschim Bardhaman

मुख्य वक्ता डॉ यादव ने कहा पत्रकार बंधु फ्रंट लाइन पर जोखिम भरा काम करते है एसे मे दुर्घटना बीमा किया जाना कुल्टी क्षेत्र मे एक अभिनव पहल के रूप मे सामने आया है ।कार्यक्रम अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पत्रकार सच्ची पत्रकारिता कर सके इसमें समाज का भी अहम योगदान होता है ।पत्रकार को निष्पक्ष भाव से खबरों को लिखना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आए ।इस अवसर पर बराकर पिंजरा पोल सोसाइटी के सचिव अर्जुन अग्रवाल ,सत्यनारायण जालान ,बराकर सदर अखाड़ा कमिटि के अध्यक्ष खलील खान ,राकेश शर्मा ,राजू पंडित ,दीपक दुधानी ,तोनु मुखर्जी ,के के सिन्हा ,बिन्नू नियोगी ,सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे ।धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार मनोज नियोगी ने किया।

Sri Krishnendu Mukherjee, STATE LEADER,BJP
Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *