ASANSOL नगर निगम में सुब्रत मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि
बंगाल मिरर, आसनसोल: ASANSOL नगर निगम में सुब्रत मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि। राजकीय वरिष्ठ मंत्री एवं तृणमूल नेता सुब्रतो मुखर्जी के निधन के बाद शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यहां चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211105-WA0006.jpg?resize=500%2C281&ssl=1)
इस मौके पर नगर निगम के वाइस चेयरपर्सन डॉ अमिताभ बसु, मानस दास, बोर्ड सदस्य चंद्र शेखर कुंडू, दिव्येन्दु भगत, मीर हाशिम, तृणमूल नेता आकाश मुखर्जी, रबिउल इस्लाम आदि ने स्वर्गीय मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।