Tuesday, September 1, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, September 1, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLASANSOL-BURNPUR

Asansol में 51.64 करोड़ की जल परियोजना का उद्घाटन, सवा लाख लोगों को मिलेगा लाभ

बंगाल मिरर ,आसनसोल : Asansol News Today Asansol में 51.64 करोड़ की जल परियोजना का उद्घाटन, सवा लाख लोगों को मिलेगा लाभ। राज्य के कानुन और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने आज बराचक और सुर्यनगर में दो वाटर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया । इस मौके पर  इस मौके पर उनके साथ आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपाध्यक्ष डॉ अमिताभ बासु, मानस दास, बोर्ड सदस्य दिवेन्दु भगत, श्याम सोरेन, चंद्रशेखर कुंडू, पूर्व एमएमआईसी लखन ठाकुर, पूर्व बोरो चेयरमैन अनिमेष दास सहित अन्य मौजूद थे। । इन वाटर प्रोजैक्ट के बन जाने से बराचक ,माजिपाड़ा, तिलाबांध लोअर कुमारपुर, सुईडि, मरीचकोटा, केएसटीपी, गारुई रघुनाथबाटी कन्यापुर नडिहा वेस्ट अपकार गार्डन सहित एक विशाल इलाके की पानी की समस्या दुर हो जाएगी ।

Asansol News Today इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन में करीब 51.64 करोड़ की लागत आई है । इन वाटर प्रोजेक्ट के हो जाने से इस विशाल इलाके में घरों में भी वाटर कनेक्शन दिए जा सकेंगे । इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्देश पर आसनसोल नगर निगम में विकास का हर कार्य किया जा रहा है उन्होंने बताया कि जब भी वह आसनसोल के विकास से संबंधित किसी भी काम के लिए ममता बनर्जी के पास जाते हैं वह तुरंत सहमति दे देती हैं । उन्होंने कहा कि जिनको आसनसोल का यह विकास नजर नहीं आ रहा उनके लिए कोई कुछ नहीं कर सकता और उनको जनता ही जवाब देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *