Wednesday, September 2, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, September 2, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

वार्ड 42 के उम्मीदवार डॉ अमिताभ बसु को शिक्षकों ने किया सम्मानित

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल नगर निगम के चुनाव में इस बार तृणमूल कांग्रेस ने वार्ड नंबर 42 से बीबी कॉलेज के प्रोफेसर एवं प्रिंसिपल अमिताभ बसु को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस बात को लेकर शिक्षकों में खुशी का माहौल है। पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षा समिति, आसनसोल एवं हीरापुर ब्लॉक की ओर से शिक्षकों के समूह ने उन्हें उनके कॉलेज के ऑफिस में जाकर पुष्पगुच्छ एवं उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बसु ने सबसे पहले पार्टी एवं मलय घटक को धन्यवाद दिया और कहा कि इन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है उनके विश्वास को किसी भी हालत में टूटने नहीं दूंगा। जनता की सेवा खूब मन लगाकर करूंगा। बोर्ड मेंबर बनाए जाने के बाद मैंने काफी काम आम जनता के लिए किया है। 42 नंबर वार्ड को जीत कर ममता बनर्जी एवं मलय घटक का हाथ मजबूत करूंगा। वार्ड में जनता से अपार समर्थन मिल रहा है और उनका आशीर्वाद भी मिलेगा। उन्होंने शिक्षकों के साथ मिलकर चुनाव कार्य पर चर्चा की। शिक्षकों ने भी उन्हें हर तरह से सहायता देने का वचन दिया।

शिक्षकों की ओर से कहा गया कि बूथ लेवल से लेकर डोर टू डोर प्रचार में सब उनके साथ है। अंत में बसु ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया और आभार जताया। इस अवसर पर समिति की ओर से उदास चक्रवर्ती, मनोज कुशवाहा, मुकेश झा, संतोष भगत, अमर महतो, उदय चौबे विकास प्रसाद और विनोद रजक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *