Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOLASANSOL-BURNPUR

Burnpur में तृणमूल का बैनर फाड़ा, तनाव

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: Burnpur में तृणमूल का बैनर फाड़ा, तनाव। आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 78 कि तृणमूल उम्मीदवार अशोक रूद्र चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए बैनर हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर के विभिन्न इलाकों में अज्ञात लोगों द्वारा फाड़े जाने से राजनीतिक तनाव फैल गया है। फिलहाल इसे लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

तृणमूल का बैनर फाड़ा

तृणमूल नेताओं का कहना है कि रात के अंधेरे में बर्नपुर शहर के एबीटाइप बारी मैदान आधी रात में तृणमूल कांग्रेस के बैनर फाड़ दिए जा रहे हैं। तृणमूल प्रत्याशी अशोक रुद्र और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की तस्वीरों को फाड़ दिया गया है।

इस संबंध में तृणमूल उम्मीदवार अशोक रूद्र ने कहा कि वह आज बाहर हैं उन्हें घटना की जानकारी मिली है तृणमूल कार्यकर्ता है इसका अपने स्तर से फिलहाल पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि इसके पीछे कौन लोग हैं उन्होंने कहा कि वह लोग नहीं चाहते हैं कि शहर में शांति पहले विरोधी चाहे कुछ भी कर ले जीत ममता बनर्जी के विकास कार्यों की ही होगी। उन्होंने कहा कि इसके पीछे विरोधी दलों का हाथ है घटना की सूचना चुनाव आयोग और पुलिस को दी गई है विरोधियों के पैरों के तले जमीन खिसक रही है हार निश्चित देख यह सब कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *