Saturday, July 11, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Saturday, July 11, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

ASANSOL धादका में तनाव, बर्नपुर में थाना घेराव

बंगाल मिरर, आसनसोल: (Asansol Live News Today) ASANSOL धादका में तनाव, बर्नपुर में थाना घेराव। मतदान के करीब 4 घंटे बीत चुके हैं अभी तक छिटपुट घटनाओं को छोड़ दे तो मतदान शांतिपूर्ण तरीके से ही चल रहा है हालांकि विरोधी दल विभिन्न जगहों पर बूथ कब्जा करने का आरोप शासनकाल पर लगा रहे हैं। बर्नपुर में भाजपा द्वारा थाना घेराव किया जा रहा है ।वहीं वार्ड 29 के धादका रोड में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण हो गई एसीपी ने लोगों को खदेड़ कर स्थिति नियंत्रित की। राज्य के कानून मंत्री मलय घटक ने चेलीडांगा स्थित करनानी स्कूल में अपना वोट डाला।

भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 52 और 54 में भूत कब्जा करने का आरोप लगाया जा रहा है वहीं कांग्रेस का आरोप है कि विभिन्न स्थानों पर कब्जा कर लिया गया है बर्नपुर में भी कई जगह पर बूथ कब्जा करने के आरोप लग रहे हैं जिसके विरोध में थाना घेराव किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष दिलीप दे के नेतृत्व में कार्यकर्ता हीरापुर थाना पहुंचे हैं।

धादका रोड में भाजपा प्रत्याशी गौरव गुप्ता और तृणमूल नेता पिंटू गुप्ता एवं उनके समर्थकों के बीच तनावपूर्ण स्थिति हो गई पुलिस ने आकर सभी लोगों का हटाया एवं दुकानों को बंद कराया। भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के साथ विभिन्न बूथ पर पुलिस के साथ बहसा बहसी हो रही है।

https://bengalmirrorthinkpositive.com/2022/02/12/asansol-live-news-9-बजे-तक-13-57-फीसदी-वोट-burnpur-में-ह/
Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *