ASANSOL

ASANSOL के वार्ड 27 में पार्षद कार्यालय का उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 27 नंबर वार्ड की भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने शनिवार अपने वार्ड में पार्षद कार्यालय की शुरुआत की । भाजपा मंडल 1 के अध्यक्ष बापी साहा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया । उन्होंने कहा कि इस कार्यालय की स्थापना का मकसद है कि 27 नंबर वार्ड की पार्षद चैताली तिवारी यहीं से अपने वार्ड के लोगों से संपर्क बनाए रखेंगी । ताकि लोगों को उनकी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए उनके पार्षद को ढूंढने कहीं जाना न पड़े ।

चैताली तिवारी ने कहा कि लोगों के हितों के लिए काम करने के लिए कार्यालय की जरूरत है । इसी मकसद से इस कार्यालय की स्थापना की गई है । आसनसोल नगर निगम में टीएमसी द्वारा जो बोर्ड का गठन किया गया है । उस पर कटाक्ष करते हुए चैताली तिवारी ने कहा कि यह लोगों के सही मताधिकार से बना हुआ बोर्ड नहीं है । इस मौके पर पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी पार्षद गौरव गुप्ता आदर्श शर्मा ओम नारायण प्रसाद तृप्ति सिंह रेखा देवी संगीता देवी मोहन कुमार आदि मौजूद थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *