Wednesday, August 26, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, August 26, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol दक्षिण थाना के समक्ष हंगामा, दबंगई का आरोप, सरेआम पिटाई

बंगाल मिरर, आसनसोल: (Asansol Live News Today) आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत दुर्गा मंदिर इलाके में हुए विवाद को केंद्र कर बुधवार की सुबह दक्षिण थाना के समक्ष आक्रोशित लोगों ने भारी हंगामा मचाया थाना के सामने ही दबंगई के आरोप में लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी है जिसका नाम सोनू सिंह बताया जाता है पुलिस ने काफी मुश्किल से उसे बचाया।

हंगामा कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्गा मंदिर इलाके में बड़कू एवं कुछ लोग इलाके में दबंगई कर रहे हैं आए दिन लोगों के साथ मारपीट उन्हें डराना धमकाना किया जाता है कल रात भी उन लोगों ने उत्पात मचाया इसके बाद रात में ही लोगों ने उन लोगों की बुरी तरह पिटाई की थी जिसके बाद वह भागकर पुलिस के पास आ गया था आज सुबह थाने के समय लोग पहुंचे और उस पर कार्रवाई की मांग की इसी दौरान उसका भाई वहां पर आ गया तो लोगों का गुस्सा भड़क गया लोगों ने उसे भी सबके सामने पीट डाला वहीं आरोपियों ने उन पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है

https://youtu.be/Z_HVIf4XjvE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *