ASANSOL

Chaitali Tiwari के पत्र से निगम कर्मियों के चेहरे खिले, पर बड़ा सवाल क्या अमल होगा

बंगाल मिरर, आसनसोल । Chaitali Tiwari के पत्र से निगम कर्मियों के चेहरे खिले, पर बड़ा सवाल क्या अमल होगा आसनसोल नगर निगम वार्ड 27 की भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने नगर निगम के कमिश्नर नितिन सिंघानिया को एक पत्र लिखकर नगर निगम के अस्थायी, दिहाड़ी और कांट्रेक्चुअल श्रमिकों के वेतन वृद्धि की मांग की है। इस पत्र को लेकर निगम के अस्थायी कर्मियों में हर्ष है, उन्होंने चैताली तिवारी को इसके लिए धन्यवाद दिया है, लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या इस पर कुछ अमल होगा।

Chaitali Tiwari के पत्र से निगम कर्मियों के चेहरे खिले, पर बड़ा सवाल क्या अमल होगा


 उन्होंने अपने पत्र में कमिश्नर से अपील की है कि बीते 2 वर्षों में इन कर्मियों के वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई है। ऐसे में इनके लिए अपना घर चलाना काफी मुश्किल हो गया है। क्योंकि यह सभी आर्थिक समस्या से परेशान  हैं।  उन्होंने नितिन सिंघानिया से इन श्रमिकों के वेतन में कम से कम 25 फीसदी की बढ़ोतरी की मांग की। चैताली तिवारी ने इस पत्र की एक कॉपी में मेयर बिधान उपाध्याय को भी भेजी है।

Leave a Reply