माहेश्वरी सभा द्वारा नववर्ष के स्वागत पर रंगारंग कार्यक्रम
बंगाल मिरर, आसनसोल: पश्चिम बर्धमान माहेश्वरी सभा एवं दुर्गापुर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा विक्रम सम्वत् 2079 का भव्य रूप से स्वागत किया गया । एसबीएफसीआई के ज़िला शाखा में 1 अप्रैल देर श्याम एक रंगारंग कार्यक्रम में हिंदू नववर्ष का आह्वान किया गया ।














वही दुर्गापुर निवासी रेखा लखोटिया को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव को सम्मानित किया गया ।
मारवाड़ी समाज का एक बहुत छोटा हिस्सा माहेश्वरी समाज की एक अलग ही पहचान है । पश्चिम बर्धमान ज़िले में सिर्फ़ 70 परिवार इस में शामिल है ।
इस कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा के सभी सदस्य सपरिवार उपस्तिथ थे ।
इनके अलावा पश्चिम बर्धमान माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राकेश भट्टड़, उपाधक्ष जगदीश बागडी, दुर्गापुर के वरिष्ठ उद्योगपति पवन लखोटिया, रानीगंज के वरिष्ठ समाजसेवी रामकुमार सारदा, पूर्व बोरो चेयरपर्सन संगीता सारदा, विसेष रूप से उपस्थित थे ।
नैशनल राइफ़ल असोसीएशन के उपाधक्ष वी के ढल्ल मुख्य अतिथि एवं आसनसोल मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि मुकेश तोदी सम्मानित अतिथि थे ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दुर्गापुर माहेश्वरी महिला संगठन के सदस्यों द्वारा आयोजित किया गया । वही वैभवी टाइनी टाट्स की प्रधान शिक्षिका अंजुल बागडी ने कुछ आकर्षक प्रतियोगिताये का आयोजन किया ।

