Wednesday, July 22, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, July 22, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLSPORTS

Asansol के Abhinav Shaw ने गोल्ड पर साधा निशाना, जीते दो मेडल

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के युवा निशानेबाज अभिनव साव ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपने शहर का नाम रोशन किया है। दिल्ली के तुगलकाबाद में हुए 20वां कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल निशानेबाजी प्रतियोगिता के युथ मेन में 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं सब युथ मेन 10 मीटर राइफल में सिल्वर एवं मिक्स्ड जूनियर 10 मीटर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह पहला मौका नहीं है जब अभिनव ने किसी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया हो।

आपको बता दें कि इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रजत पदक जीतकर अपने शहर के साथ-साथ पूरे देश का नाम रोशन किया था। अभिनव की सफलता पर उनका परिवार स्वाभाविक रूप से खुश है। दिल्ली के तुगलकाबाद में अभिनव ने 20वें कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल निशानेबाजी प्रतियोगिता में यह सफलता हासिल की है।

गौरतलब है कि अभिनव साव के इस शानदार प्रदर्शन पर मैथन एलॉयज लिमिटेड के सीएमडी सुभाष अग्रवाल ने बधाई देते हुए कहा कि यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि अभिनव ने फिर एक बार अपने शानदार प्रदर्शन से सबका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है हमें आशा है कि बस का यह प्रदर्शन भविष्य में जारी रहेगा मैथन एलॉयज हमेशा उसके साथ है।

उसके प्रदर्शन पर दादाजी रामचंद्र साव, स्कूल के प्रिंसिपल रवि विक्टर, एनआरएआई उपाध्यक्ष वीके ढल्ल, एसबीएफसीआई महासचिव जगदीश बागड़ी ने खुशी जताते हुए शिल्पाचंल के लिए गौरवशाली क्षण बताया। वीके ढल्ल ने कहा कि Asansol के Abhinav Shaw पूरे शिल्पांचल के लिए गर्व की बात है। अभिनव ने लाखों शिल्पांचलवासियों का सिर गर्व से उंचा कर दिया है। उससे हमें बड़ी आशा है

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *