Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Breaking : Asansol जिला अस्पताल में मरीज की मौत, लापरवाही का आरोप, हंगामा

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today) Breaking : Asansol जिला अस्पताल में मरीज की मौत, लापरवाही का आरोप, हंगामा। आसनसोल जिला अस्पताल में सोमवार की देर रात इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हंगामा कर रहे लोगों पर अस्पताल में तोड़फोड़ का भी आरोप लगा है हालांकि उन लोगों ने तोड़फोड़ के आरोप से इनकार किया है।

मृतक युवक का नाम कंचन बावरी बताया जाता है जो बुद्धा के बावरी पारा का निवासी था वह अस्पताल में ही एंबुलेंस चलाता था बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था उसके बाद इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई इस घटना के बाद लोगों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही से उसकी मौत हुई है जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में विरोध जताया इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ का आरोप भी लगा खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को संभाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *