Andal Accident : बस के पीछे कार की टक्कर; 2 की मौत, 5 गंभीर
बंगाल मिरर, अंडाल: दुर्गापुर से आसनसोल जाने वाले मार्ग पर अंडाल मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रविवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एक बस के पीछे तेज रफ्तार चारपहिया वाहन के टकराने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्गापुर से बराकर की ओर जा रही एक बस के पीछे एक आर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया।











बताया जा रहा है कि कार में कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को मौके से बचाकर दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले जाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग कीर्तन गायन से जुड़े हुए थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।



