PURULIA-BANKURA

KV ADRA में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

बंगाल मिरर, आद्रा :  आद्रा स्थित केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय क्रिड़ा दिवस का आयोजन सोमवार को किया गया। इस मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने योगा के विभिन्न शैली को प्रदर्शित कर सभी को अचंभित कर दिया।विद्यालय के प्राचार्य संग्राम बैनर्जी के मागदर्शन में अंर्तराष्ट्रीय क्रिड़ा दिवस का आयोजन

 दौरान कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की ओर से वरिष्ठ शिक्षिका संध्या सनीग्राही ने हॉकी के जादूगर जाने वाले मेजर ध्यानचंद्र की तस्वीर पर माल्यर्पण कर शुरुआत की। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने सबसे पहले एरोबिक को प्रस्तुत किया। इसके उपरांत योगा के विभिन्न शैली को भी दिखाया, जिसमें पराईमरी और सेकेंडरी के विद्यार्थियों ने पिरामिड शैली में योगा को प्रस्तुत किया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में क्रिड़ा को लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और क्रिड़ा दिवस के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया।

वही विद्यालय की शिक्षिका संध्या सानिग्राही ने कहा कि खेल-कूद से शारीरिक विकास होता है, इससे मन भी लगा रहता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में अपना कैरियर बनाया जाता है।आज खेल-कूद के विभिन्न स्पर्धा में हमारे विद्यालय के विद्यार्थी बेहतर परिणाम भी कर रहे है। विद्यालय की ओर से भी खेल-कूद को काफी स्पोर्ट किया जाता है। इस दौरान विद्यालय के विभिन्न शिक्षकों के साथ-साथ सैकड़ों विद्यार्थी भी इस क्रिड़ा दिवस में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *