Friday, September 11, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, September 11, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol : जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol Live News Today) आसनसोल के एसबी गोराई रोड संत मेरी गोरेटी स्कूल में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का उद्घाटन आज किया गया। उद्घाटन समारोह में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, वसीम उल हक, मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी, प्राथमिक शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रूद्र जिला परिषद के कर्माध्यक्ष बकुल कर्मकार, मिनती हाजरा, माध्यमिक शिक्षक संगठन के राजीव मुखर्जी आदि उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता में आसनसोल दुर्गापुर मिलाकर कुल 14 स्कूलों की टीम फाइनल में पहुंची है। पहले दिन आसनसोल अनुमंडल के स्कूलों के बीच प्रतियोगिता हुई कल दुर्गापुर स्कूलों की प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

माध्यमिक स्कूल के जिला निरीक्षक सुनीति सेनफूई ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन आसनसोल सबडिवीजन के 8 स्कूल भाग लेंगे जबकि दूसरे दिन दुर्गापुर सबडिवीजन के कुल 6 स्कूल भाग लेंगे। इन स्कूलों के बीच निबंध प्रतियोगिता, संक्षिप्त भाषण और यूथ पार्लियामेंट के लिए प्रतियोगिता होगी। पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति के जिला अध्यक्ष राजीव मुखर्जी ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए हम लोग 10 दिनों से तैयारी कर रहे हैं हम लोगों को जो दायित्व मिला संगठन के शिक्षकों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *