ASANSOL

Asansol Uttar TMC का विजया मिलन, पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान

बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol Uttar TMC का विजया मिलन, पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक एक और ब्लॉक दो द्वारा अलग-अलग बिजया मिलन का आयोजन किया गया ब्लॉक 2 द्वारा पहले कल्याणपुर हाउसिंग के शुभम मैरिज हॉल में कार्यक्रम आयोजन किया गया वहीं block-1 द्वारा रहा लेन में नवनिर्मित पार्टी कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया।

दोनों ही आयोजनों में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य के कानून मंत्री मलय घटक आईएनटीटीयूसी के प्रदेश अध्यक्ष ऋतब्रतो बनर्जी, उप मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक ब्लॉक 1 अध्यक्ष गुरुदास चटर्जी ब्लॉक 2 अध्यक्ष अनिमेष दास शामिल हुए इनके अलावा मिनती हाजरा, अल्पना बनर्जी राहालेन के कार्यक्रम में शाहिद परवेज उत्पल सिन्हा भानु बोस समेत अन्य नेतृत्व मौजूद थे। दोनों ही जगहों पर तृणमूल कांग्रेस के पुराने बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासनकाल में पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्यौहार दुर्गा पूजा को यूनेस्को द्वारा हेरिटेज का सम्मान दिया गया। यह इस बात का परिचायक है कि टीएमसी के शासनकाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की परंपराओं को कितना ऊंचा स्थान दिया गया है। इतना ही नहीं बंगाल के सबसे बड़े त्यौहार को और भी ज्यादा महत्व देते हुए ममता बनर्जी ने कार्निवल की शुरुआत की जिससे पूजा आयोजकों को और ज्यादा हौसला मिले



उन्होंने आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक के सभी कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि वह लोगों के साथ अपना संपर्क बनाए रखें। प्रतिदिन लोगों की परेशानियों उनकी समस्याओं के बारे में जाने उनके घरों तक जाएं और उनको क्या समस्या है। इस बारे में जानकारी हासिल करें। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने इस प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाई है। अब कार्यकर्ता के रूप में यह टीएमसी के कर्मियों की जिम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करें कि इनका लाभ जन-जन तक पहुंचे।

Leave a Reply