Day: October 18, 2022

ASANSOL

डामरा में छापा, दो ट्रक अवैध बालू जब्त, हंगामा

बंगाल मिरर, आसनसोल :  आसनसोल दक्षिण थाान्तर्गत डामरा इलाके में बालू के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन की टीम ने कल शाम पुलिस को साथ डामरा इलाके में छापेमारी की। इस दौरान ट्रक अवैध बालू लदा ट्रक जब्त भी किया गया। लेकिन शाम  में स्थानीय लोगों ने ट्रक ले जाने नहीं दिया। उनका कहना था कि ट्रकों को रात 10 बजे के बाद ले जाने देंगे। वहीं कुछ लोगों ने ट्रक का टायर भी फाड़ दिया। जिसके बाद एडीएम ने टीम को ट्रकों का नंबर एवं अन्य जानकारी लेकर वापस बुला लिया। गौरतलब है कि डामरा और कालीपहाड़ी इलाके में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध कारोबार संचालित होने का आरोप लगातार लग रहा है। बीते दिनों ने ग्रामीणों ने यहां काफी आन्दोलन भी किया था। उनका कहना है कि यहां अवैध रूप से ओवरलोड बालू ले जाया जा रहा है। पुलिस मूकदर्शक बनी

Read More
ASANSOL

West Bengal : बीजेपी ने बनाया कोर ग्रुप, मोर्चा प्रभारियों की घोषणा

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल का पार्टी में बढ़ा कद बंगाल मिरर, कोलकाता : भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल के लिए 24 सदस्यी कोर ग्रुप का गठन किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर यह कोर ग्रुप गठित किया गया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश महासचिव तथा केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त प्रभारियों को रखा गया है। आसनसोल से अग्निमित्रा पाल एकमात्र हैं, जो इस कोर ग्रुप में है। वहीं प्रदेश नेतृत्व ने मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। इसमें भी अग्निमित्रा पाल को युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी में अग्निमित्रा के बढ़ते कद से समर्थकों में खुशी की लहर है।   राज्य से डॉ. सुकांत मजूमदार, 

Read More