Asansol : महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के इस्माइल इलाके के घर में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। हीरापुर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकलवाया। मृतका का नाम अनिता यादव बताया जाता है। वह इस घर में अपने तीन बच्चियों के साथ ही रहती थी। घटना के बाद से तीन बच्चियों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।











यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनिता उर्फ हेमा यहां अपने बच्चियों के साथ ही रहती थी। उसके घर से आज दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को निकाला।


- Asansol – Durgapur Durgapuja 2026 आकर्षण का केंद्र

- वार्ड 18 में मातृशक्ति सम्मान, 3000 महिलाओं को भेंट की गई साड़ी

- আসানসোল নর্থ পয়েন্ট স্কুলে ডান্ডিয়া উৎসবের সাথে নবরাত্রি উদযাপন

- दुर्गापुर में पूजा से पहले चोरी हुई बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

- দুর্গাপুরে পুজোর আগে চুরি যাওয়া বাইক উদ্ধার, গ্রেফতার দুই


