Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Timber एसोसिएशन अध्यक्ष संजय तिवारी के बड़े भाई का निधन, शोक

बंगाल मिरर, आसनसोल: कोलफील्ड टिंबर एंड सॉ मिल ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तिवारी के बड़े भाई जेपी तिवारी का निधन कल रात हो गया वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनका भी कठगोला का व्यवसाय था लेकिन शरीर अस्वस्थ होने के कारण पिछले कुछ समय से व्यवसाय भी बंद था। वह आसनसोल के मुर्गासाल में ही रहते थे। उनके आकस्मिक निधन से तिवारी परिवार मर्माहत है।

उनके निधन पर fosbecci के सुभाष अग्रवाल , आरपी खेतान, साउथ बंगाल चेंबर के जगदीश बागड़ी, वीके ढल्ल क्रेडाई के सचिन राय बिनोद गुप्ता, कोलफील्ड टिंबर एसोसिएशन के खेमजी भाई पटेल, आशीष पटेल आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के नरेश अग्रवाल सचिव शंभूनाथ झा, ओम बगड़िया, मुकेश तोदी, श्रवण अग्रवाल, सतपाल सिंह कीर पिंकी, जमुरिया के अजय खेतान महावीर स्थान के अरुण शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच के सुदीप अग्रवाल, आनंद पारीक, रानीगंज चेंबर के पूर्व अध्यक्ष संदीप भालोटिया, सिख वेलफेयर सोसाइटी के सुरजीत सिंह मक्कड़, बाजार कमेटी के पिन्टू गुप्ता, अधिवक्ता प्रमोद सिंह आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *