ASANSOL

West Bengal Police में व्यापक फेरबदल, 40 IPS का तबादला

2 डीआईजी, 16 एसपी 17 एडिशनल एसपी, 11 एसडीपीओ स्तर के अधिकारियों का तबादला

बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : West Bengal Police में व्यापक फेरबदल किया गया है। 40 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। 2 डीआईजी, 16 एसपी स्तर के, 17 एडिशनल एसपी, 11 एसडीपीओ स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है।डीआईजी कुणाल अग्रवाल को ईएफआर सेकेंड बटालियन से डीआईजी ट्रेनिंग बनाया गया। वहीं डीआईजी ट्रेनिंग स्वपन सरकार को ईएफआर सेकेंड बटालियन का डीआईजी बनाया गया। इसके अलावा मुर्शिदाबाद, जलपाईगुड़ी, पुरुलिया, राणाघाट, इस्लामपुर के एसपी बदले गये हैं। अभिजीत बनर्जी पुरुलिया के नये एसपी बनाये गये हैं। वहीं एएसपी पार्थ घोष को दार्जिलिंग से तथा शेख मोहम्मद को कलिम्पोंग से बारूईपुर भेजा गया   है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *