विपक्ष के दुष्प्रचार का दें करारा जवाब : दासू
बंगाल मिरर, आसनसोल : प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू ने विपक्षी दलों के खिलाफ मुखर होने का आह्वान किया। उन्होंने विरोधी पार्टियों के खिलाफ जवाबी प्रहार करने के लिए सभी नेताओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस परिवार के हर सदस्य को मैं पिछले कुछ समय से विपक्षी नेताओं को तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए देख रहा हूं, जिसके साथ वे हमारे नेता अभिषेक बनर्जी और जनता के नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं।









उन्होंने कहा कि पश्चिमी बर्दवान जिले में विपक्ष जहां भी सभा करेगा और हमारी पार्टी के बारे में गलत सूचना फैलाएगा, हमें 24 से 48 घंटे के भीतर जवाबी सभा करना होगा, अब इसे बर्दाश्त नहीं की किया जायेगा, चुप्पी तोड़कर दुष्प्रचार का जवाब देना होगा।। जन-प्रतिनिधि, हर जिम्मेदार नेतृत्व, मैदान पर आएं और विरोध करें।ममता बनर्जी ने वाममोर्चा के खिलाफ कड़ी लड़ाई के जरिए तृणमूल कांग्रेस को सत्ता में लाया है, हमें इसे नहीं भूलना चाहिए, हम सभी को दुष्प्रचार के खिलाफ एक साथ आना चाहिए।




- बागेश्वर बाबा की टिप्पणी के विरोध में दुर्गापुर थाने में एफआईआर और कांग्रेस का प्रदर्शन
- বাগেশ্বর বাবার মন্তব্যের প্রতিবাদ দুর্গাপুর থানায় এফআইআর ও বিক্ষোভ কংগ্রেসের
- কুলটিতে মোটরবাইককে বাঁচাতে গিয়ে নিয়ন্ত্রণ হারিয়ে উল্টালো মিনিবাস, আহত মহিলা ও শিশু
- Bageswar Baba Row : समर्थन में उतरा BJYM कांग्रेस नेता के फोटो जलाए
- मांगों को लेकर आसनसोल में बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी के कर्मचारियों ने काम बंद करने का किया ऐलान, सेवा बंद

