Raniganj से गायब दो नाबालिग अहमदाबाद से बरामद
बंगाल मिरर, रानीगंज : रानीगंज फांड़ी के आईसी मानव घोष के नेतृत्व में पुलिस ने बीते कुछ दिनों पहले रानीशायर क्षेत्र से घर छोड़कर चली गई दो लड़कियों को अहमदाबाद से बरामद किया। दो लड़कियां घर से यह बोलकर निकली थी कि अपने स्कूल में फॉर्म भरने जा रही है। लेकिन उसके बाद उनका कोई अता पता नहीं था। उन्होंने ही किसी के मार्फत घर में यह खबर भिजवाई थी कि वह लोग हरियाणा जा रही है।














जिसके बाद दोनों लड़कियों के परिवारों ने रानीगंज फांड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आईसी मानव घोष के नेतृत्व में पुलिस ने छानबीन शुरू की और 4 दिनों के अंदर दोनों ही लड़कियों को अहमदाबाद से बरामद कर लिया।
स्थानीय लोगों ने कहा कि जिस तरह से मानव घोष के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने महज 4 दिनों के अंदर दोनों लड़कियों को अहमदाबाद से बरामद कर लिया यह सराहनीय है। इससे साबित होता है कि यहां की पुलिस कितनी सक्रिय है और लोगों की सुरक्षा में कितनी तत्पर है।
- सुधा देवी की पुण्यतिथि पर रक्तदान, नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
- ২১শে জুলাইয়ের আগে আসানসোলে তৃণমূলের দুই শিবিরের চরম কোন্দল পুর মন্ত্রীর কাছে আসানসোল পুরনিগমের ৫ বছরের দুর্নীতির তদন্তের আর্জি মমতা ঘনিষ্ঠ নেতার
- দুর্গাপুরে রাস্তার মোড় থেকে সরিয়ে ফেলা হলো ” বিশ্ব বাংলা” র লোগো
- अभिषेक बनर्जी की टिप्पणी को लेकर दुर्गापुर में भाजपा का विरोध प्रदर्शन, तस्वीर पर जूतों की माला और अंडे फेंके गए
- অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায়ের মন্তব্য ঘিরে দুর্গাপুরে বিজেপির বিক্ষোভ, ছবিতে জুতোর মালা ও ডিম.


