Burnpur में डाकघर बंद किया गया तो होगा जोरदार आन्दोलन : अशोक
क्वार्टर को असुरक्षित बताते हुए सेल आईएसपी ने खाली करने का दिया निर्देश
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: इस्पात नगरी बर्नपुर स्थित बर्नपुर मार्केट डाकघर का संचालन वर्षों से सेल आईएसपी के क्वार्टर में हो रहा है। लेकिन अब सेल आईएसपी ने क्वार्टर को असुरक्षित बताते हुए इसे खाली करने का निर्देश दिया है। सेल आइएसपी क्षेत्र के बर्नपुर बाजार डाकघर को आइएसपी द्वारा हटाये जाने का नोटिस दिएजाने का टीएमसी ने विरोध किया है है। स्थानीय पाार्षद अशोक रूद्र ने कहा कि अगर डाकघर को हटाया गया तो धरना प्रदर्शन और विरोध किया जाएगा।














आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 78 के पार्षद अशोक रुद्र ने सोमवार को बर्नपुर कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि डाकघर के एजेंट सहित अन्य लोगों ने आइएसपी द्वारा नोटिस के विरुद्ध ज्ञापन दिया गया, इसके साथ ही विभाग के सीजीएम से हमलोगों ने लिखित शिकायत की है। मुख्य डाकघर का अपना भवन है। उसके बाद भी उसे हटाने का नोटिस दिया गया। जबकि बाजार का डाकघर जर्जर हैं और लीज की कोई समस्या हो सकती है।
लेकिन अगर डाकघरों को हटाना है तो कही आसपास ही डाकघर को स्थानांतरित किया जाय। अगर डाकघर को दूर भेजा गया तो बुजुर्ग ग्राहकों को समस्या होगी। बाजार के डाकघर में हजारों ग्राहक और मुख्य डाकघर में लाखों ग्राहकों का खाता है। डाकघर में बर्नपुर के लोग के साथ ही आइएसपी से अवकाश प्राप्त कर्मियों का खाता भी है। उन्होंने कहा कि आइएसपी प्रबंधन कोई रास्ता निकाले, यदि कोई रास्ता नहीं निकाला गया और डाकघर को हटाने का निर्णय लिया गया तो आंदोलन होगा।
- Asansol Pool Car Accident: मुर्शिदाबाद के बाद अब आसनसोल में हादसा, बाल-बाल बचीं 5 छात्राएं, तेज रफ्तार मिनीबस ने मारी टक्कर
- रथयात्रा के पुण्य अवसर पर बर्नपुर में दुर्गापूजा के खूटी पूजन की शुरुआत, क्लब कल्चर को लेकर मुखर हुईं मंत्री अग्निमित्रा पाल
- बाराबनी में सनसनी ईंट भट्ठे जाने के रास्ते में बदमाशों के हमले में अधेड़ घायल, पुलिस जांच में जुटी
- बर्णपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने किया सेवा शिविर का उद्घाटन
- रथ यात्रा के पावन अवसर पर INTUC द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित

