Durgapur में CBI कैंप के सामने प्रदर्शन
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Durgapur News Today In Hindi ) बोगटुई कांड के मुख्य आरोपी ललन शेख की सीबीआई हिरासत में रहस्यमय मौत को लेकर विरोध की आग दुर्गापुर पहुंच गई। आज दुर्गापुर में सीबीआई कार्यालय के सामने में विरोध प्रदर्शन किया। सीबीआई का दुर्गापुर स्थित एनआईटी कैंपस में अस्थाई कैंप है। यहां भी कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है तो सीबीआई को जवाब देना चाहिए कि सीबीआई के अस्थायी कैंप में लालन शेख की मौत क्यों हुई। इस मांग को लेकर बुधवार सुबह से दुर्गापुर स्थित एनआईटी परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।














लालन की मौत के मामले में उसकी पत्नी समेत परिजनों ने सीबीआई पर मामला दर्ज किया है। एनआईटी गेट पर प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई अधिकारियों को सजा देने और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने किसी भी राजनीतिक दल का झंडा नहीं पकड़ा था। आम लोगों के विरोध के बावजूद लगभग सभी तृणमूल के बूथ स्तर के कार्यकर्ता थे. प्रदर्शन के केंद्र में किसी तरह की अफरा-तफरी या अशांति न हो, इसके लिए एनआईटी गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
- रानीगंज में तनाव: पढ़ाने और झाड़-फूंक के नाम पर यौन उत्पीड़न का आरोप, अधेड़ गिरफ्तार, कड़ी सजा की मांग को लेकर चौकी में प्रदर्शन
- রানিগঞ্জে উত্তেজনা পড়ানো ও ঝাড়ফুঁকের নামে যৌন হেনস্তার অভিযোগ ধৃত প্রৌঢ়, কঠোর শাস্তির দাবিতে ফাঁড়িতে বিক্ষোভ
- অন্ডাল বিমানবন্দর থেকে গ্রেফতার প্রাক্তন তৃণমূল বিধায়কের ছেলে প্রেমপাল সিং
- मजदूर नियुक्ति को लेकर कांकसा में भाजपा के पुराने-नए कार्यकर्ताओं में विवाद, मारपीट-तोड़फोड़ से इलाके में तनाव
- Prempal Singh अंडाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार






