Thursday, July 23, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, July 23, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol में अंडर 17 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

शांतिदेवी क्रिकेट कोचिंग सेंटर द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का चेयरमैन ने किया उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल : शांतिदेवी क्रिकेट कोचिंग सेंटर द्वारा धादका एनसी लाहिड़ी स्कूल मैदान में अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन आसनसोल नगरनिगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने किया।  इस मौके पर क्रिकेट कोचिंग के बाल गोविंद मुकीम, संजय गुप्ता, समीर राय, दीपू प्रसाद टीएमसी नेता राजा गुप्ता आदि मौजूद थे। उद्घाटन मैच दुर्गापुर क्रिकेट क्लब और एस कुल्टी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

पहले मैच में कुल्टी की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 119 रन बनाये। दुर्गापुर की टीम ने मात्र दो विकेट के नुकसान पर 14.5 ओवर में ही लक्ष्य पूरा कर मैच जीत लिया। दुर्गापुर के लिए हैट्रिक विकेट लेने वाले मो. आरिफ को मैन आफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरा मैच सांकतोड़िया क्रिकेट अकादमी और एबी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। सांकतोड़िया ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 168 रन बनाये। एबी अकादमी 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 102 रन ही बना पाई। विजेता टीम के ऋत्विक कविराज के हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *