PANDESWAR-ANDAL

प्रतिभागियों के ज्ञान और आत्मविश्वास की हुई शानदार परीक्षा

बंगाल मिरर, अण्डाल। बंगाल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में एक भव्य मेगा इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में इस्लामी ज्ञान, अध्ययन की प्रवृत्ति, नैतिक मूल्यों तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी में कुरआन, हदीस, पैगंबर हज़रत मुहम्मद ﷺ के जीवन एवं शिक्षाओं, इस्लामी इतिहास, संस्कृति, सभ्यता तथा प्रमुख इस्लामी व्यक्तित्वों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने अपनी ज्ञानवृद्धि, स्मरणशक्ति और त्वरित निर्णय क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने बंगाल स्पोर्टिंग क्लब की इस पहल की सराहना की। इस कार्यक्रम का आयोजन बंगाल स्पोर्टिंग क्लब के सचिव हातिम ताई और संयोजक छोटे खान और अन्य सदस्य द्वारा किया गया इस मौके पर मुनीर शमी, अमीन खान, तौसीफ खान, गुड्डु, और अंडाल जामा मस्जिद के इमाम नजरूल इस्लाम मिस्बाही, इमरान खान, सुलेमान ,मोहम्मद अमीरुद्दीन भी मौजुद थे वक्ताओं ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं होतीं, बल्कि युवाओं को अपनी गौरवशाली विरासत को समझने और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी देती हैं।

प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *