Asansol – Durgapur Police फॉरेंसिक जांच और मजबूत, मोबाइल फॉरेंसिक वैन की शुरुआत
बंगाल मिरर, स्नेहा गुप्ता , आसनसोल: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (ADPC) में अपराध की जांच को और अधिक वैज्ञानिक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ प्रणव कुमार ने एक विशेष मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न थानों के IC और OC मौजूद रहे। अधिकारियों को मोबाइल फॉरेंसिक वैन की क्षमताओं तथा अपराध स्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र करने, उन्हें सुरक्षित रखने और प्रारंभिक जांच के लिए विभिन्न किट के सही इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।














मोबाइल फॉरेंसिक वैन में कुल 14 विशेष फॉरेंसिक किट उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें जनरल एविडेंस कलेक्शन किट, DNA सैंपल कलेक्शन किट, ब्लड टेस्टिंग किट समेत अपराध स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के लिए आवश्यक अन्य उपकरण शामिल हैं।इस वैन की मदद से पुलिस को अपराध स्थल पर ही प्राथमिक स्तर पर वैज्ञानिक जांच करने और महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित तरीके से एकत्र करने में सुविधा होगी। इससे जांच प्रक्रिया में तेजी आने के साथ-साथ साक्ष्य आधारित अनुसंधान को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।ADPC के इस कदम से गंभीर अपराधों की जांच में आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा और पूरे पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में वैज्ञानिक जांच व्यवस्था और मजबूत होगी।


