Asansol : घर-घर जायेंगे दीदी के दूत
बंगाल मिरर, आसनसोल : दीदी का सुरक्षा कवच अभियान को लेकर आसनसोल उत्तर ब्लाक एक द्वारा राहालेन स्थित टीएमसी कार्यालय में मंगलवार को लोगो जारी किया गया। आसनसोल नगरनिगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और ब्लाक टीएमसी अध्यक्ष सह मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी राकेट ने संयुक्त रूप से लोगो जारी करते हुए इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।














गुरुदास चटर्जी ने कहा कि उत्तर ब्लाक के सभी वार्ड में दीदी के दूत घर-घर जायेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य सरकार के 15 प्रमुख योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी लेंगे। वह नागरिकों से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी लेंगे। इससे संबंधित जानकारी एप और फार्म के माध्यम से उच्च नेतृत्व को भेजेंगे। इससे जनता और सरकार तथा तृणमूल कांग्रेस के बीच संबंध और मजबूत होगा। इस दौरान युवा टीएमसी ब्लाक अध्यक्ष पिंटू कर्मकार, टीएमसी ब्लाक उपाध्यक्ष भानू बोस आदि मौजूद थे।
- आसनसोल के सामाजिक संगठन “योर ऑर्गेनाइजेशन” की पहल सालानपुर में बारिश से स्कूली बच्चों को बचाने के लिए छाता और रेनकोट वितरण
- আসানসোলের সামাজিক সংগঠন ” ইওর অর্গানাইজেশনে”র উদ্যোগে সালানপুরে বর্ষার হাত থেকে স্কুলের কচিকাঁচাদের বাঁচাতে ছাতা ও বর্ষাতি বিলি
- सीधे दीदी-भाई” आसनसोल में “सेवा केंद्र” का उद्घाटन किया मंत्री अग्निमित्रा पाल
- सालानपुर में भाजपा और तृणमूल के बीच झड़प से तनाव, कई घायल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टायर जलाकर सड़क जाम, प्रदर्शन
- সরাসরি দিদি ভাই ” আসানসোলে ” সেবা কেন্দ্র ” র উদ্বোধনে মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পাল


